Quantcast
Channel: खेल और खिलाडी – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all 134 articles
Browse latest View live

फ़ीफा (फुटबॉल) विश्व कप विजेताओ के नाम, आयोजन वर्ष एवं मेजबान देशों की सूची: (1930-2018)

$
0
0

फ़ीफा (फुटबॉल) विश्व कप विजेताओ की सूची: [List of FIFA World Cup Winners in Hindi (1930-2018)]

फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (Federation Internationale de Football Association) यानि फीफा द्वारा हर 04 वर्ष में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन कराया जाता है, इसका मुख्‍यालय स्विटजरलैण्‍ड में है। यह 32 देशों के पुरुषों की राष्ट्रीय टीमों द्वारा खेली जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है। इस टूर्नामेंट की मौजूदा विजेता रूस में आयोजित फीफा विश्व कप 2018 जीतने वाली फ्रांस है।

फ़ीफा विश्व कप का संक्षिप्त विवरण: (Quick Info about FIFA World Cup in Hindi)

आयोजक फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा)
स्थापना 1930
कुल दल (टीम) 32 (वर्तमान में)
वर्तमान विजेता फ्रांस (2018)
सबसे सफल टीम ब्राज़ील (5 खिताब)

फ़ीफा (फुटबॉल) विश्व कप का इतिहास: (FIFA World Cup History in Hindi)

प्रत्येक 4 साल बाद खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1930 में हुई थी। साल 1930 के पहले संस्करण में मेजबान देश उरुग्वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर पहला फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। द्वितीय विश्व युद्ध के कारण साल 1942 और 1946 में इस टूर्नामेंट आयोजन नहीं किया जा सका था। 1934 से 1978 तक इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेती थीं। लेकिन 1938 और 1950 में क्रमशः 15 और 13 टीमों ने हिस्सा लिया। 1982 में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ाकर 24 कर दी गयी। जबकि 1998 में टूर्नामेंट में 32 टीमों के खेलने की अनुमति दी गयी।

वर्ष 1930 से अब तक (2018) 20 बार फ़ीफा विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है। फ़ीफा विश्व कप को सबसे ज्यादा 5 बार ब्राजील ने जीता है और वह हर टूर्नामेंट में भाग लेने वाली एकलौती टीम है। इस ख़िताब को इटली (4), जर्मनी (4), अर्जेंटीना (2) और उरुग्वे (2) जीत चुका है। अर्जेंटीना, उरुग्वे, इंग्लैंड और स्पेन ने एक-एक बार इस ख़िताब को जीता है। वहीं नीदरलैंड्स तीन बार फाइनल मुकाबले में जगह बनाकर भी खिताब जीतने में नाकाम रहा है।

विश्व कप में दुनिया के सबसे व्यापक रूप से देखी जाने वाली खेल की घटनाओं में से एक है, एक अनुमान के अनुसार 71,51,00,000 लोगों ने जर्मनी में आयोजित 2006 फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देखा था।

फीफा विश्व कप 2018 के बारे में जानकारी: (FIFA World Cup 2018 Information in Hindi)

फीफा विश्व कप 2018 के 21वें संस्करण का आयोजन 14 जून से लेकर 15 जुलाई तक रूस किया था। वर्ष 2018 में 31 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया था। फ्रांस की टीम ने 15 जुलाई को मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। फ्रांस ने फुटबॉल इतिहास में दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता। इससे पहले वह साल 1998 में पहली बार चैंपियन बना था। फ्रांस अब उरुग्वे और अर्जेटीना के बाद दो विश्व कप जीतने वाला तीसरा देश बन गया है। इस टूर्नामेंट में बेल्जियम के थियाबाउट कोरटूइस को गोल्डन ग्लव्स का अवॉर्ड  मिला। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को गोल्डन बूट अवॉर्ड मिला। केन ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल 06 गोल दागे थे। क्रोएशिया के कप्तान लुका मोड्रिक फीफा वर्ल्ड कप 2018 में गोल्डन बॉल के विजेता बने। फ्रांस के कायलिन मबापे को फीफा यंग प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप खिताब से नवाजा गया, उन्होंने टूर्नामेंट में चार गोल किए थे।

फ़ीफा विश्व कप विजेताओ की सूची (1930-2018):

आयोजन वर्ष मेजबान देश विजेता उपविजेता
2022 कतर (अनुसूचित)
2018 रूस फ्रांस क्रोएशिया
2014 ब्राज़ील जर्मनी अर्जेंटीना
2010 दक्षिण अफ्रीका स्पेन नीदरलैंड
2006 जर्मनी इटली फ़्राँस
2002 दक्षिण कोरिया, जापान ब्राज़ील जर्मनी
1998 फ़्राँस फ़्राँस ब्राज़ील
1994 संयुक्त राज्य अमेरिका ब्राज़ील इटली
1990 इटली पश्चिमी जर्मनी अर्जेंटीना
1986 मेक्सिको अर्जेंटीना पश्चिमी जर्मनी
1982 स्पेन इटली पश्चिमी जर्मनी
1978 अर्जेंटीना अर्जेंटीना नीदरलैंड
1974 पश्चिमी जर्मनी पश्चिमी जर्मनी नीदरलैंड
1970 मेक्सिको ब्राज़ील इटली
1966 इंग्लैंड इंग्लैंड पश्चिमी जर्मनी
1962 चिली ब्राज़ील चेकोस्लोवाकिया
1958 स्वीडन ब्राज़ील स्वीडन
1954 स्विट्ज़रलैण्ड पश्चिमी जर्मनी हंगरी
1950 ब्राज़ील उरुग्वे ब्राज़ील
1946 रद्द (2 विश्व युद्ध)
1942 रद्द (2 विश्व युद्ध)
1938 फ्रांस इटली हंगरी
1934 इटली इटली चेकोस्लोवाकिया
1930 उरुग्वे उरुग्वे अर्जेंटीना

इन्हें भी पढे: अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप विजेताओ के नाम

The post फ़ीफा (फुटबॉल) विश्व कप विजेताओ के नाम, आयोजन वर्ष एवं मेजबान देशों की सूची: (1930-2018) appeared first on Samanya Gyan - सामान्य ज्ञान.


अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्षों के नाम और कार्यकाल की सूची (1894 से 2018 तक)

$
0
0
अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्षों की सूची (1894-2018) | List of IOC Presidents in Hindi

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रमुख और कार्यकाल की सूची : [(List of International Olympic Committee Presidents in Hindi (1894 -2018)]

Quick Info About International Olympic Committee (IOC) in Hindi:

स्थापना 1894
मुख्यालय लुसाने, स्विट्ज़रलैण्ड
प्रकार खेल महासंघ
प्रथम अध्यक्ष डेमेट्रियस विकेलस (Demetrius Vikelas)
वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक (Thomas Bach)

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) क्या है?

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है। इसका मुख्यालय लुसाने, स्विट्जरलैण्ड में स्थित है। वर्ष 2018 के अनुसार में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं।

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का इतिहास:

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन द्वारा 23 जून 1894 में की गई थी। यूनानी व्यापारी डेमेट्रियस विकेलस (Demetrius Vikelas) आईओसी के प्रथम अध्यक्ष बने थे। वह दो साल (1894–1896) तक इस पद पर कार्यरत रहे थे। आईओसी विश्व में आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन करता है। इस समिति द्वारा प्रत्येक चार साल में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल, शीतकालीन ओलम्पिक खेल और युवा ओलम्पिक खेल का आयोजन किया जाता है। आईओसी द्वारा प्रथम ग्रीष्मकालीन ओलंपिक साल 1896 में यूनान के एथेंस तथा पहला शीतकालीन ओलंपिक वर्ष 1924 में फ्रांस के चेमोनिक्स (Chamonix) में आयोजित किया था। साल 1992 तक ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन दोनों ओलंपिक खेल एक ही वर्ष में आयोजित किए जाते थे।

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष 2018:

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक (Thomas Bach) है। उन्हें 10 सितंबर 2013 को ब्यूनस आयर्स में आयोजित आईओसी के 125वें सत्र में जैक्स जैक्स रोगे के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष कार्यकारी बोर्ड के प्रमुख होते हैं जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारी सँभालते हैं। आईओसी कार्यकारी बोर्ड में अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष और 10 अन्य आईओसी सदस्य शामिल होते हैं। बोर्ड के सदस्यों का चुनाव आईओसी सत्र में गुप्त मतपत्र द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें: विश्व के देश और उनके राष्ट्रीय खेलों की सूची

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्षों की सूची: (1894-2018)

नाम कार्यकाल (पदावधि)
पियरे डे कोबेर्टिन (Pierre de Coubertin) (1896–1925)
हेनरी डी बैलेट-लैटोर (Henri de Baillet-Latour) (1925–1942)
सिगफ्रिड एडस्ट्रॉम (Sigfrid Edström) (1942–1952)
एवरी ब्रुंडेज (Avery Brundage) (1952–1972)
लॉर्ड किलानिन (Lord Killanin) (1972–1980)
जुआन एंटोनियो समरंच (Juan Antonio Samaranch) (1980–2001)
जैक्स रोगे (Jacques Rogge) (2001–2013)
थॉमस बाक (Thomas Bach ) (2013 से अब तक)

The post अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्षों के नाम और कार्यकाल की सूची (1894 से 2018 तक) appeared first on Samanya Gyan - सामान्य ज्ञान.

एशियाई खेलों का इतिहास, प्रतियोगिताओ के नाम, आयोजन वर्ष तथा मेज़बान देशो की सूची

$
0
0
एशियाई खेलों का इतिहास तथा मेज़बान देशो की सूची | Asian Games History in Hindi

एशियाई खेलों का इतिहास: (Asian Games History in Hindi)

एशियाई खेल प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ 1951 में हुआ था। प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन नई दिल्ली, भारत में किया गया था, भारत ने वर्ष 1982 में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। 16वें एशियाई खेलों का आयोजन 12 नवंबर से 27 नवंबर, 2010 के बीच किया गया, जिनकी मेज़बानी ग्वांगझोउ, चीन ने की। 17वें एशियाई खेलों का आयोजन 17 सितम्बर से 04 अक्तूबर 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर में हुआ था।

एशियाई खेल 2018:

18वें एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता व पालेमबांग नामक दो शहरों में 18 अगस्त से 02 सितम्बर के मध्य किया गया था। इंडोनेशिया ने दूसरा एशियाई खेलों का आयोजन किया, इससे पहले 1962 में इंडोनेशिया ने जकार्ता में एशियाई खेलों का आयोजन किया था। एशियाई खेल के अगले संस्करण का आयोजन वर्ष 2022 में चीन के हांगझोऊ में 10 से 25 सितम्बर 2022 के मध्य किया जायेगा।

18वें एशियाई खेलों में 45 देशों से लगभग 11,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें खिलाड़ियों ने 40 खेलों की 67 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इसमें पहली बार ई-स्पोर्ट्स (विडियो गेमिंग) और केनो पोलो को भी शामिल किया गया था। इस बार के एशियाई खेलों में चीन ने सर्वाधिक पदक जीते, चीन ने 132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 कांस्य पदक जीते। एशियन गेम्स 2018 में सबसे अधिक पदक जीतने के मामले में जापान और दक्षिण कोरिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 18वें एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत 8वें स्थान पर रहा, भारत ने 15 स्वर्ण पदक, 24 रजत पदक और 30 कांस्य पदक जीते।

18वें एशियाई खेलों में भारत की स्थिति:

भारत ने एशियन खेल 2018 में शानदार प्रदर्शन करके कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की, जो पिछले 67 साल के एशियाई खेलों के इतिहास में पहले कभी नहीं हुई थीं। 18वें एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक सहित कुल 69 मेडल हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ ही भारत ने अपना सबसे ज्यादा पदकों का वर्ष 2010 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने चीन के ग्वांगजू में आयोजित 16वें एशियाई खेलों में 65 पदक हासिल किए थे। इसमें 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदक शामिल थे।

इसके साथ ही भारत ने एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। भारतीय दल ने इस साल 15 स्वर्ण पदक (गोल्ड मैडल) अपने नाम किये है, इससे पहले भारत ने वर्ष 1951 में नई दिल्ली में आयोजित एशियन गेम्स में 15 स्वर्ण पदक जीते थे।

एशियाई खेलों में होने वाली खेल प्रतियोगिताएँ:

जलक्रीड़ा – गोताखोरी साइक्लिंग रग्बी यूनियन
जलक्रीड़ा – तैराकी नृत्य क्रीड़ाएँ पाल नौकायन
जलक्रीड़ा – लयबद्ध तैराकी ड्रैगन नौका सेपाक्टाक्रौ
जलक्रीड़ा – वाटर पोलो घुड़सवारी निशानेबाज़ी
तीरंदाज़ी असिक्रीड़ा सॉफ़्टबॉल
दंगल फुटबॉल सॉफ़्ट टेनिस
बैडमिंटन गोल्फ स्क्वैश
बेसबॉल जिम्नास्टिक टेबल टेनिस
बॉस्केटबॉल हैंडबाल ताइक्वाण्डो
बोर्ड क्रीड़ाएँ हॉकी टेनिस
बॉक्सिंग जूडो वॉलीबॉल
डोंगीयन कबड्डी भारोत्तोलन
क्रिकेट कराटे कुश्ती
क्यू क्रीड़ाएँ रोलर क्रीड़ाएँ वूशू

एशियाई खेलों का आयोजन वर्ष तथा मेज़बान देशो की सूची:

आयोजन वर्ष मेज़बान देश
1951 नई दिल्ली, भारत
1954 मनीला, फिलीपीन्स
1958 टोकियो, जापान
1962 जकार्ता, इंडोनेशिया
1966 बैंकॉक, थाईलैंड
1970 बैंकॉक, थाईलैंड
1974 तेहरान, ईरान
1978 बैंकॉक, थाईलैंड
1982 नई दिल्ली, भारत
1986 सोल, दक्षिण कोरिया
1990 बीजिंग, चीन
1994 हिरोशिमा, जापान
1998 बैंकॉक, थाईलैंड
2002 बुसान, दक्षिण कोरिया
2006 दोहा, कतर
2010 ग्वांगझू, चीन
2014 इंचियोन, दक्षिण कोरिया
2018 जकार्ता तथा पालेमबांग, इण्डोनेशिया
2022 हांगझोऊ, चीन

वर्ष 2014 में हुए एशियाई खेलों के बारे में संक्षिप्त विवरण:

17वें एशियाई खेल 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित हुए। इनका आयोजन 17 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2014 के मध्य हुआ। 17वें एशियाई खेलों का शनिवार 4 अक्टूबर 2014 को भव्य समारोह के साथ समापन हो गया। इस दौरान जहां प्रतिभागियों के बीच हर पदक के लिए बेहद कड़ा संघर्ष देखने को मिला वहीं देश-विदेश से आए दर्शकों ने बेहद दोस्ताना माहौल में प्रतिस्पर्धाओं का लुत्फ उठाया। अंततः चीन एक बार फिर सर्वाधिक पदकों (कुल पदक- 342) के साथ एशियाई खेलों में अपना दबदबा कायम रखने में कामयाब रहा, जबकि हमेशा की तरह साउथ कोरिया (कुल पदक- 234) दूसरे और जापान (कुल पदक- 200) ने तीसरे पायदान पर रहते हुए अभियान समाप्त किया। 17वें एशियाई खेलों में 439 स्वर्ण पदकों के लिए 45 देशों के 14,000 खिलाड़ियों ने 36 खेलों में हिस्सेदारी की। आर्चरी, वेटलिफ्टिंग और शूटिंग में जहां 14 नए वर्ल्ड रेकॉर्ड्स बने, वहीं बड़ी संख्या में गेम्स रेकॉर्ड भी टूटे। चीन 151 स्वर्ण पदक सहित कुल 342 पदक जीत एशिया में खेलों का सिरमौर बना रहा। मेजबान साउथ कोरिया ने 79 स्वर्ण सहित कुल 234 पदक हासिल किए, जबकि जापान ने 47 स्वर्ण पदक के साथ कुल 200 पदक अपनी झोली में डाले।

17वें एशियाई खेलों में भारत की स्थिति:

भारत ने इन खेलों में 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 57 पदक हासिल किए और आठवें स्थान पर रहा। भारत 2010 ग्वांग्झू खेलों के अपने 65 पदकों की संख्या में सुधार करने या इसकी बराबरी करने के इरादे से उतरा था। भारतीय दल हालांकि पिछली बार ही तुलना में कम ही पदक जीत पाया। भारत ने 11 स्वर्ण जीते, जो पिछली बार की तुलना में 3 कम हैं। इसके अलावा उसने 10 रजत और 36 कांस्य पदक सहित कुल 57 पदक जीते। भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर रहा, जो पिछली बार के चीन खेलों की तुलना में 2 स्थान नीचे है।

The post एशियाई खेलों का इतिहास, प्रतियोगिताओ के नाम, आयोजन वर्ष तथा मेज़बान देशो की सूची appeared first on Samanya Gyan - सामान्य ज्ञान.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विजेताओं की सूची (वर्ष 2008 से 2018 तक)

$
0
0
आईपीएल विजेताओं की सूची (2008-2018) | List of Indian Premier League (IPL) Winners in Hindi

आईपीएल विजेताओं की सूची: (2008-2018): (List of Indian Premier League (IPL) Winners in Hindi)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल):

इंडियन प्रीमियर लीग जिसे संक्षिप्त रूप में आईपीएल (IPL) के नाम से जाना जाता है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा संचालित एक वार्षिक घरेलू ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (Tournament) है। इस टूर्नामेंट का आयोजन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा किया जाता है। इस घरेलू ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हर साल अप्रैल-मई के महीने में किया जाता है।

Quick Info About Indian Premier League (IPL) in Hindi:

प्रशासक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)
टूर्नामेंट स्वरूप घरेलू 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
पहला टूर्नामेंट 2008
वर्तमान विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीजन 2018)
सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुम्बई इंडियन्स (3 बार)
देश भारत

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का इतिहास:

आईपीएल (IPL) की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी। इस प्रतियोगिता का पहला मैच 18 अप्रैल को तथा आखिरी मैच 01 जून को खेला गया था और अब तक इस लीग में 11 सीजनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका हैं।  वर्ष 2008 में आयोजित प्रथम आईपीएल ख़िताब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता था। आईपीएल विश्व में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट है। वर्तमान में आईपीएल में 8 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स और मुम्बई इंडियन्स ही ऐसी दो टीमें हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता को सबसे ज्यादा 3 बार जीता है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स इकलौती ऐसी टीम है जो सबसे ज्यादा 7 बार आईपीएल फाइनल में पहुँची है। इसके अलावा अभी तक आयोजित 11 आईपीएल टूर्नामेंट्स को केवल 5 टीम ही जीत पाई है। दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अभी तक एक भी आईपीएल ख़िताब जीतने ने कामयाब नही पाई है।

भारतीय खिलाडी सुरेश रैना आईपीएल प्रतियोगिता के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है, उन्होंने इस टूर्नामेंट के 11वें सीजन तक खेले गए 176 मैचों में 4985 बनाए हैं, जबकि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल लीग में अब तक खेले 110 मैचों में सबसे ज्यादा 154 विकेट झटके हैं। आइये जाने कौन-सी टीम ने कब-कब जीती आईपीएल की ट्राफी:-

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जीतने वाली टीमों की सूची:

सीजन/वर्ष विजेता टीम का नाम उप-विजेता टीम
2008 राजस्थान रॉयल्स  चेन्नई सुपर किंग्स
2009 डेक्कन चार्जर्स  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2010 चेन्नई सुपर किंग्स  मुंबई इंडियंस
2011 चेन्नई सुपर किंग्स  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स  चेन्नई सुपर किंग्स
2013 मुंबई इंडियंस  चेन्नई सुपर किंग्स
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स  किंग्स इलेवन पंजाब
2015 मुंबई इंडियंस  चेन्नई सुपर किंग्स
2016 सनराइजर्स हैदराबाद  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017 मुंबई इंडियंस  राइजिंग पुणे सुपरजायंट
2018 चेन्नई सुपर किंग्स  सनराइजर्स हैदराबाद

इन्हें भी पढ़े:

The post इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विजेताओं की सूची (वर्ष 2008 से 2018 तक) appeared first on Samanya Gyan - सामान्य ज्ञान.

दिलीप ट्रॉफी का इतिहास एवं विजेताओ की सूची (1961 से अब तक)

$
0
0
दिलीप ट्राफी विजेताओ की सूची (1961-2018) | List of Duleep Trophy Winners in Hindi

दिलीप ट्रॉफी विजेताओ की सूची: [List of Duleep Trophy Winners in Hindi (1961-2018)]

दिलीप ट्रॉफी:

दिलीप ट्राफी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। इस टूर्नामेंट का नाम नवानगर के कुमार श्री दुलेप सिंह जी (जिसे “दुलीप” भी कहा जाता है) के नाम पर रखा  गया था। यह प्रथम श्रेणी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता मूल रूप से देश के भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले टीमों के बीच भारत में खेला जाता है। इस प्रतियोगिता की वर्तमान विजेता इंडिया ब्लू हैं। उन्होंने एनपीआर कालेज मैदान पर वर्ष 2018-19 दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में गत चैम्पियन इंडिया रेड को पारी और 187 रन से हराकर दलीप ट्राफी अपने नाम की थी।

Quick Info About Duleep Trophy in Hindi:

प्रशासक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)
टूर्नामेंट स्वरूप प्रथम श्रेणी
पहला टूर्नामेंट 1961-62
वर्तमान विजेता इंडिया ब्लू (सीजन 2018-19)
सबसे सफल टीम नॉर्थ जॉन तथा वेस्ट जॉन(18 बार)
देश भारत

दिलीप ट्रॉफी का इतिहास:

इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ बीसीसीआई द्वारा वर्ष 1961-62 के सत्र में किया गया था। इस प्रतियोगिता का पहला ख़िताब वेस्ट जोन ने जीता था, जिन्होंने फाइनल में दक्षिण जोन को 10 विकेट से हराया था। उत्तरी जोन और वेस्ट जोन 18 जीत के साथ इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही हैं।

वर्ष 1961 से दिलीप ट्रॉफी विजेताओं की सूची:

सीजन विजेता टीम स्थान (फाइनल)
1961–62 वेस्ट जॉन ब्रेबोर्न स्टेडियम, बम्बई
1962–63 वेस्ट जॉन ईडन गार्डन्स, कलकत्ता
1963–64 वेस्ट जॉन और साउथ जॉन (साझा) फिरोज शाह कोटला, दिल्ली
1964–65 वेस्ट जॉन ब्रेबोर्न स्टेडियम, बम्बई
1965–66 साउथ जॉन एमए चिदंबरम स्टेडियम, मद्रास
1966–67 साउथ जॉन ब्रेबोर्न स्टेडियम, बम्बई
1967–68 साउथ जॉन ब्रेबोर्न स्टेडियम, बम्बई
1968–69 वेस्ट जॉन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, हैदराबाद
1969–70 वेस्ट जॉन सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद
1970–71 साउथ जॉन ब्रेबोर्न स्टेडियम, बम्बई
1971–72 सेंट्रल जॉन सेंट्रल कॉलेज ग्राउंड, बैंगलोर
1972–73 वेस्ट जॉन ब्रेबोर्न स्टेडियम, बम्बई
1973–74 नॉर्थ जॉन ब्रेबोर्न स्टेडियम, बम्बई
1974–75 साउथ जॉन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, हैदराबाद
1975–76 साउथ जॉन एमए चिदंबरम स्टेडियम, मद्रास
1976–77 वेस्ट जॉन मोती बाग स्टेडियम, बड़ौदा
1977–78 वेस्ट जॉन वानखेड़े स्टेडियम, बम्बई
1978–79 नॉर्थ जॉन फिरोज शाह कोटला, दिल्ली
1979–80 नॉर्थ जॉन वानखेड़े स्टेडियम, बम्बई
1980–81 वेस्ट जॉन ईडन गार्डन्स, कलकत्ता
1981–82 वेस्ट जॉन ब्रेबोर्न स्टेडियम, बम्बई
1982–83 नॉर्थ जॉन वानखेड़े स्टेडियम, बम्बई
1983–84 नॉर्थ जॉन बाराबती स्टेडियम, कटक
1984–85 साउथ जॉन फिरोज शाह कोटला, दिल्ली
1985–86 वेस्ट जॉन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
1986–87 साउथ जॉन वानखेड़े स्टेडियम, बम्बई
1987–88 नॉर्थ जॉन जयंती स्टेडियम, भिलाई
1988–89 नॉर्थ जॉन और वेस्ट जॉन (साझा) फिरोज शाह कोटला, दिल्ली
1989–90 साउथ जॉन जिमखाना ग्राउंड, सिकंदराबाद
1990–91 नॉर्थ जॉन कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर
1991–92 नॉर्थ जॉन सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम, वलसाड
1992–93 नॉर्थ जॉन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, हैदराबाद
1993–94 नॉर्थ जॉन
1994–95 नॉर्थ जॉन
1995–96 साउथ जॉन
1996–97 सेंट्रल जॉन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मोहाली
1997–98 सेंट्रल जॉन और वेस्ट जॉन (साझा) एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
1998–99 सेंट्रल जॉन एन 2 स्टेडियम, औरंगाबाद
1999–2000 नॉर्थ जॉन ईडन गार्डन्स, कलकत्ता
2000–01 नॉर्थ जॉन
2001–02 वेस्ट जॉन
2002–03 एलीट सी
2003–04 नॉर्थ जॉन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मोहाली
2004–05 सेंट्रल जॉन विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
2005–06 वेस्ट जॉन सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद
2006–07 नॉर्थ जॉन ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2007–08 नॉर्थ जॉन वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2008–09 वेस्ट जॉन एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
2009–10 वेस्ट जॉन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, हैदराबाद
2010–11 साउथ जॉन एसीए-व्हीडीसीए स्टेडियम, विजाग
2011–12 ईस्ट जॉन होलकर स्टेडियम, इंदौर
2012–13 ईस्ट जॉन एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
2013-14 नॉर्थ जॉन और साउथ जॉन (साझा) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, कोच्चि
2014-15 सेंट्रल जॉन फिरोज शाह कोटला, दिल्ली
2016-17 इंडिया ब्लू ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा
2017-18 इंडिया रेड लखनऊ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
2018-19 इंडिया ब्लू एनपीआर कालेज स्टेडियम, डिडिगुल (तमिलनाडु)

इन्हें भी पढ़े:

The post दिलीप ट्रॉफी का इतिहास एवं विजेताओ की सूची (1961 से अब तक) appeared first on Samanya Gyan - सामान्य ज्ञान.

वर्ष 2018 में आयोजित हुए चारों टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की पूरी सूची

$
0
0
वर्ष 2018 के टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की सूची | List of Tennis Grand Slams Winners 2018

2018 में आयोजित सभी टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की सूची: (List of Tennis Grand Slams Winners 2018 in Hindi)

संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 09 सितम्बर, 2018 को आयोजित होने वाले साल के आखिरी टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में से एक यूएस ओपन 2018 के पुरूष वर्ग के फाइनल में सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-3, 7-6, 6-3 से हराकर ख़िताब पर अपना कब्ज़ा जमाया, तो वही महिला एकल के फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 6-2 6-4 से पराजित करके ख़िताब अपने नाम किया। इसके साथ ही साल 2018 का अंतिम ग्रैंड-स्लैम भी समाप्त हो गया। अतः विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ टेनिस में दिलचस्पी रखने वाले खेल प्रेमियों की जानकारी के लिए हम इस अध्याय में वर्ष 2018 में आयोजित हुए चारों ग्रैंड-स्लैम के पुरूष एकल, महिला एकल, पुरूष युगल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल वर्ग के विजेताओं के नाम के साथ-2 सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल व तिथि के बारे में महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

साल 2018 में आयोजित हुए चारो टेनिस ग्रैंड-स्लैम विजेताओं की सूची:

1. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018 के विजेताओं की सूची:

  • आयोजन स्थल: मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
  • आयोजन तिथि: 15 जनवरी से 18 जनवरी 2018 तक
  • पुरूष एकल विजेता: रोजर फेडरर (स्विट्जर्लैंड)
  • महिला एकल विजेता: कैरोलीन वोज्नियाकी (डेनमार्क)
  • पुरूष युगल विजेता: ओलिवर माराच (ऑस्ट्रिया) और मैट पेविक (क्रोएशिया)
  • महिला युगल विजेता: तिमेया बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टिना म्लाडेनोविक (फ्रांस)
  • मिश्रित युगल विजेता: गैब्रिएला डाब्रोवस्की (कनाडा) और मैट पेविक (क्रोएशिया)

2. फ्रेंच ओपन 2018 के विजेताओं की सूची:

  • आयोजन स्थल: पेरिस (फ्रांस)
  • आयोजन तिथि: 27 मई से 10 जून 2018 तक
  • पुरूष एकल विजेता: राफेल नडाल (स्पेन)
  • महिला एकल विजेता: सिमोन हालेप (रोमानिया)
  • पुरूष युगल विजेता: निकोलस माहुत (फ्रांस) और पियरे ह्यूज हर्बर्ट (फ्रांस)
  • महिला युगल विजेता: बारबोरा क्रेज्सिकोवा (चेक गणराज्य) और कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य)
  • मिश्रित युगल विजेता: लातिशा चान (ताइवान) और इवान डोडिग (क्रोएशिया)
3. विंबलडन टूर्नामेंट 2018 के विजेताओं की सूची:
  • आयोजन स्थल: लंदन (इंग्लैंड)
  • आयोजन तिथि: 02 जुलाई से 15 जुलाई 2018 तक
  • पुरूष एकल विजेता: नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
  • महिला एकल विजेता: एंजेलिक केर्बर (जर्मनी)
  • पुरूष युगल विजेता: माइक ब्रायन (संयुक्त राज्य अमेरिका) और जैक सॉक (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • महिला युगल विजेता: बारबोरा क्रेज़िसकोवा (चेक गणराज्य)और कैटरीना सिनाकोवा (चेक गणराज्य)
  • मिश्रित युगल विजेता: जैमी मरे (इंग्लैंड) और मार्टिना हिंगिस (स्विटजरलैंड)
4. अमेरिकी (यूएस) ओपन 2018 के विजेताओं की सूची:
  • आयोजन स्थल: बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर, न्यूयार्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • आयोजन तिथि: 27 अगस्त से 09 सितम्बर 2018 तक
  • पुरूष एकल विजेता: नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
  • महिला एकल विजेता: नाओमी ओसाका (जापान)
  • पुरूष युगल विजेता: माइक ब्रायन (संयुक्त राज्य अमेरिका) और जैक सॉक (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • महिला युगल विजेता: एशले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया) और कोको वंदेवेघे (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • मिश्रित युगल विजेता: बेथानी माटेक-सैंड्स (संयुक्त राज्य अमेरिका) जेमी मुरे (यूनाइटेड किंगडम)

यह भी पढ़ें: वर्ष 2017 के टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की सूची

The post वर्ष 2018 में आयोजित हुए चारों टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की पूरी सूची appeared first on Samanya Gyan - सामान्य ज्ञान.

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची (1991 से 2018 तक)

$
0
0
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची | List of Rajiv Gandhi Khel Ratna Awards Winners in Hindi

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची: (Rajiv Gandhi Khel Ratna Awards Winners List in Hindi)

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार:

राजीव गाँधी खेल रत्न भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान का नाम पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया। यह सम्मान 1991-92 में शुरू किया गया। खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता के लिए इस सम्मान की स्थापना की गयी थी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है ताकि वे समाज में अधिक सम्मान प्राप्त कर सकें।

Quick Info About Rajiv Gandhi Khel Ratna Award in Hindi

पुरस्कार का वर्ग खेल
स्थापना वर्ष 1991-92
पुरस्कार राशि 7,50,000
प्रथम विजेता विश्वनाथन आनन्द
पिछला/पिछले विजेता मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) और विराट कोहली (क्रिकेट)
विवरण भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2018 विजेता:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों मे से एक विराट कोहली और वर्ल्ड चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को 2017 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया हैं। कोहली पिछले 3 वर्ष से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। चानू को पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पुरस्कार राशि:
इस सम्मान में एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नक़द इनाम मिलता है। सन् 2004-05 तक, नक़द रुपयों की संख्या 5,00,000/- थी। अब यह संख्या 5,00,000 से बढ़ाकर 7,50,000 कर दी गयी है। राजीव गांधी खेल रत्न खिलाड़ी को प्रतिवर्ष दिया जाता है जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को सम्मानित किया जाता है। भारत सरकार द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। भारत का राजीव गांधी खेल रत्न खेल में उपलब्धि के लिए मिलना सम्मान की बात है।

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची:

वर्ष पुरस्‍कार पाने वाले खिलाड़ी का नाम खेल
1991-92 विश्वनाथन आनन्द शतरंज
1992-93 गीत सेठी बिलियर्ड्स
1993-94 होमी मोतीवाला (संयुक्त)
1993-94 पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (संयुक्त) नौकायन
1994-95 कर्णम मल्लेश्वरी भारोत्तोलन
1995-96 कुंजारानी देवी (संयुक्त) भारोत्तोलन
1996-97 लिएंडर पेस (संयुक्त) टेनिस
1997-98 सचिन तेंदुलकर क्रिकेट
1998-99 ज्योतिर्मय सिकदार एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
1999-2000 धनराज पिल्लै हॉकी
2000-01 पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन
2001 अभिनव बिंद्रा शूटिंग
2002 अंजली वेद पाठक (संयुक्त) शूटिंग
2002 के.एम. बीनामोल (संयुक्त) एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
2003 अंजू बॉबी जॉर्ज एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
2004 राज्यवर्धन सिंह राठौर शूटिंग (निशानेबाज़ी)
2005 पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स और स्नूकर
2006 मानवजीत सिंह संधू शूटिंग
2007 महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट
2009 मैरी कॉम (संयुक्त) बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
2009 विजेन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त) बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
2009 सुशील कुमार (संयुक्त) कुश्ती
2010 साइना नेहवाल बैडमिंटन
2011 गगन नारंग निशानेबाज़ी
2012 विजय कुमार निशानेबाज़ी
2012 योगेश्वर दत्त कुश्ती
2013 रोंजन सोढ़ी निशानेबाज़ी
2015 सानिया मिर्जा टेनिस
2016 पी.वी. सिंधु बैडमिंटन
2016 दीपा करमाकर जिम्नास्टिक
2016 जीतू राय निशानेबाज़ी
2016 साक्षी मलिक कुश्ती
2017 सरदार सिंह हॉकी
2017 देवेंद्र झांझरिया जेवलिन थ्रो
2018 विराट कोहली क्रिकेट
2018 साइखोम मीराबाई चानू भारोत्तोलन

महत्वपूर्ण नोट:

  • वर्ष 2008 में राजीव गाँधी खेल रत्न किसी को नहीं दिया गया।
  • वर्ष 2014 में राजीव गाँधी खेल रत्न किसी को नहीं दिया गया।

यह भी पढे: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कप व ट्रॉफियां और उनसे सम्बंधित खेल

The post राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची (1991 से 2018 तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार (अवॉर्ड्स) 2018 के विजेताओं के नाम और सम्बंधित खेल की सूची

$
0
0
राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2018 विजेता | National Sports Awards 2018 Winners in Hindi

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार विजेता 2018: (Winners of National Sports Awards 2018 in Hindi)

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2018:

भारत सरकार युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 21 सितम्बर को वर्ष 2018 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन को सम्‍मानित करने के लिए राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार प्रदान किए जाते है। राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार 4 साल की अवधि के दौरान किसी भी खेल में अत्‍यंत शानदार और उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इसी तरह अर्जुन पुरस्‍कार भी 4 साल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को दिए जाते हैं। द्रोणाचार्य पुरस्‍कार प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाडियों के प्रशिक्षकों को दिया जाता है। ध्‍यानचंद पुरस्‍कार खेल विकास के क्षेत्र में जीवन भर योगदान करने वाले व्‍यक्ति को दिया जाता है।

वर्ष 2018 में 02 खिलाडियों को राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार, 08 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्‍कार, 20 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्‍कार तथा 04 व्‍यक्तियों को खेल विकास के क्षेत्र में जीवनभर योगदान देने के लिए ध्‍यानचंद पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। इसके साथ ही 3 व्यक्तियों को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी दी गई है।

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार चयन समिति के अध्‍यक्ष:

इस साल राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार और अर्जुन पुरस्‍कार की चयन समिति के अध्‍यक्ष न्यायमूर्ति इंदरमित कौर कोचर (पूर्व न्यायाधीश दिल्ली हाईकोर्ट) थे। द्रोणाचार्य और ध्‍यानचंद पुरस्‍कारों की चयन समिति के अध्‍यक्ष मुकुल मुद्गल (पूर्व मुख्य न्यायाधीश पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट) थे। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयन समिति की अगुवाई राहुल भटनागर, सचिव (खेल) ने की. एमएकेए ट्रॉफी के लिए चयन समिति के प्रमुख पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी अशोक कुमार थे। 25 सितम्बर, 2018 को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के दौरान भारतीय राष्‍ट्रपति द्वारा पुरस्‍कृत खिलाडियों और व्‍यक्तियों को नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स से सम्मानित किया जायेगा।

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार विजेता 2018 को मिलने वाली राशि:

राजीव गांधी खेल रत्‍न से सम्‍मानित खिलाडियों को पदक और अलंकरण के अलावा 7.5 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है।अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्‍यान चंद पुरस्‍कार से सम्‍मानित प्रत्‍येक खिलाड़ी/व्‍यक्ति को प्रतिमा, प्रमाण पत्र और 5 लाख रुपये के नकद पुरस्‍कार से सम्मानित किया जाता है।

आइये जाने वर्ष 2018 मे राष्‍ट्रीय खेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची:

राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार विजेता 2018:

  • विराट कोहली (क्रिकेट)
  • एस. मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)

द्रोणाचार्य पुरस्‍कार विजेता 2018:

  • सुबेदार चेनंदा अचैया कुट्टप्पा (बॉक्सिंग)
  • विजय शर्मा (वेटलिफ़्टिंग)
  • ए. श्रीनिवास राव (टेबल टेनिस)
  • सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स)
  • क्लैरेंस लोबो (हॉकी, लाइफ़टाइम)
  • तारक सिन्हा (क्रिकेट, लाइफ़टाइम)
  • जीवन कुमार शर्मा (जूडो, लाइफ़टाइम)
  • वीआर बीडू (एथलेटिक्स, लाइफ़टाइम)

अर्जुन पुरस्‍कार विजेता 2018:

  • नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
  • सुबेदार जिन्सन जॉन्सन (एथलेटिक्स)
  • हिमा दास (एथलेटिक्स)
  • नीलकुर्ति सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन)
  • सुबेदार सतीश कुमार (बॉक्सिंग)
  • स्मृति मंधाना (क्रिकेट)
  • शुभंकर शर्मा (गोल्फ़)
  • मनप्रीत सिंह (हॉकी)
  • सविता (हॉकी)
  • कर्नल रवि राठौर (पोलो)
  • राही सारनोबत (शूटिंग)
  • अंकुर मित्तल (शूटिंग)
  • श्रेयसी सिंह (शूटिंग)
  • मनिका बत्रा (टेबल टेनिस)
  • जी. साथियान (टेबल टेनिस)
  • रोहन बोपन्ना (टेनिस)
  • सुमित (कुश्ती)
  • पूजन कादियान (वुशू)
  • अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स)
  • मनोज सरकार (पैरा बैडमिंटन)

ध्‍यानचंद पुरस्‍कार विजेता 2018:

  • सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी)
  • भरत कुमार छेत्री (हॉकी)
  • बॉबी एलॉन्सिस (एथलेटिक्स)
  • चौगुल धातु दत्तात्रेय (कुश्ती)
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2018:
  • राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (उभरते और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण)
  • जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन)
  • ईशा आउटरीच (विकास के लिए खेल)
मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2017-18:
  • गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (पंजाब)

यह भी पढे: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कप व ट्रॉफियां और उनसे सम्बंधित खेल

The post राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार (अवॉर्ड्स) 2018 के विजेताओं के नाम और सम्बंधित खेल की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).


विश्व के प्रमुख देश और उनके राष्ट्रीय खेलों की सूची

$
0
0
विश्व के प्रमुख देश और राष्ट्रीय खेल | Countries and National Games in Hindi

विश्व के प्रमुख देश और उनके राष्ट्रीय खेलों की सूची: (National Games of Famous Countries in Hindi)

यहां पर सम्पूर्ण विश्व के देश और उनके राष्ट्रीय खेलों की सूची दी गई हैं। सामान्यतः देश और उनके राष्ट्रीय खेलो से सम्बंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको विश्व के देश और उनके राष्ट्रीय खेलों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।

विश्व के देश और उनके राष्ट्रीय खेलों की सूची:

देश का नाम  राष्ट्रीय खेल
संयुक्त राज्य अमेरिका बेसबॉल
इंग्लैण्ड क्रिकेट
स्पेन मानव युद्ध, सांड-युद्ध
जापान जूडो
कनाडा आइस हॉकी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
रूस चैस
मलेशिया बैडमिन्टन
चीन टेबल टेनिस
भारत फील्ड हॉकी
पाकिस्तान फील्ड हॉकी
ब्राज़ील फुटबॉल
फ्रांस फुटबॉल
इंडोनेशिया बैडमिन्टन
भूटान तीरंदाजी
अफगानिस्तान बुज़काशी
एंटीगुआ और बारबुडा क्रिकेट
अर्जेटिना पाटो
बांग्लादेश कबड्डी
बारबाडोस क्रिकेट
बरमुडा क्रिकेट
बुल्गारिया भारोतोलन
चिली चिली रोडियो
क्यूबा बेसबॉल
हंगरी वाटर पोलो
ईरान कुश्ती
जमैका क्रिकेट
मैक्सिको चैरेरिया
न्यूज़ीलैंड रग्बी यूनियन
नॉर्वे क्रास कंट्री स्काईंग
दक्षिण कोरिया ताईकावांडो
श्रीलंका बॉलीबॉल
नेपाल दांडी बियो
उरुग्वे फुटबॉल
कोलंबिया तेजो
फिलीपींस अर्निस
एस्तोनिया बास्केटबॉल
जॉर्जिया रग्बी यूनियन
ग्रेनाडा क्रिकेट
गयाना या गुयाना क्रिकेट या वाटर पोलो
आइसलैंड हैंडबॉल
इजराइल फुटबॉल
जमैका क्रिकेट
लाटविया बास्केटबॉल (गर्मी), आइस हॉकी (सर्दी)
लिथुआनिया बास्केटबॉल
मेडागास्कर, या ‘मेडागास्कर गणराज्य रग्बी यूनियन
मॉरिशस फुटबॉल
मंगोलिया तीरंदाजी, मंगोलियन रेसलिंग, घोड़ो की दौड़
स्कॉटलैंड गोल्फ
टर्की आयल रेसलिंग
वेल्स रग्बी यूनियन
वेनेज़ुएला बेसबॉल

इन्हें भी पढ़े:

The post विश्व के प्रमुख देश और उनके राष्ट्रीय खेलों की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

भारत के प्रमुख खेल स्टेडियमों (मैदानों) के नाम, स्थान एवं सम्बंधित खेलों की सूची

$
0
0
भारत के प्रमुख खेल स्टेडियम (मैदान) | List of Sports Stadiums in India in Hindi

भारत के प्रमुख खेल स्टेडियम एवं उनके स्थान: (Important Sports Stadiums of India in Hindi)

खेल मैदान (स्टेडियम):

भारत में लगभग हर राज्य में खेल का मैदान है। भारत में ज्यादातर क्रिकेट के मैदान है, जहाँ पर क्रिकेट मैच खेले जाते है। कोलकता शहर का ईडन गार्डन स्टेडियम भारत के सर्वश्रेष्ठ ग्राउंड में से एक है, इसे एक तरह से कोलकता की शान कहा जाता है और यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत प्रसिद्ध है। कोलकाता का ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम (मैदान) भारत का सबसे बड़ा और पुराना स्टेडियम है। इसका निर्माण 1865 में हुआ था। इसकी दर्शक क्षमता करीब 70 हजार लोगों तक की है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम दुनिया (विश्व) का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, इसकी दर्शक क्षमता करीब एक लाख लोगों आसपास तक की है।

भारत में खेल का बहुत महत्व है और गिल्ली डंडे से लेकर क्रिकेट तक देश की गललियों में बच्चे बड़े चाव से यह खेल खेलते हैं। इसके साथ ही भारत में हाल ही में कई बड़ी-बड़ी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोग्तायें जैसे 2011 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप , 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ष 2016 में टी-20 विश्व कप का भी आयोजन किया गया है। आइये जानते है भारत के कौन से मैदान में कौन-सा खेल खेला जाता है और वह कहाँ पर स्थित है।

भारत के प्रमुख खेल मैदान (स्टेडियमों) की सूची:

स्टेडियम का नाम स्थान सम्बंधित खेल
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई, महाराष्ट्र क्रिकेट
एच.पी.सी.ए. स्टेडियम धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम दिल्ली, नई दिल्ली क्रिकेट
ईडन गार्डन्स स्टेडियम कोलकाता, पश्चिम बंगाल क्रिकेट
एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई, तमिलनाडु क्रिकेट
जिमखाना ग्राउंड मुंबई, महाराष्ट्र क्रिकेट
जे.एस.सी.ए. स्टेडियम रांची, झारखंड क्रिकेट
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट, गुजरात क्रिकेट
सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट
डा. डी. वाय. पाटील स्टेडीयम नवी मुंबई, महाराष्ट्र फुटबॉल और क्रिकेट
नए वीसीए स्टेडियम नागपुर, महाराष्ट्र क्रिकेट
होल्कर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर, मध्यप्रदेश क्रिकेट
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
इंदिरा गांधी स्टेडियम विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर, राजस्थान ज्यादातर क्रिकेट के लिए प्रयुक्त
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम कोच्चि, केरल बहुउद्देशीय
आईपीसीएल स्पोर्ट्स स्टेडियम वडोदरा, गुजरात क्रिकेट
के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ, उत्तर प्रदेश बहुउद्देशीय
फटोर्डा स्टेडियम मडगांव, गोवा फुटबॉल और क्रिकेट
मौलाना आजाद स्टेडियम जम्मू, जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट
इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम विशाखापट्टनम,, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
रूप सिंह स्टेडियम ग्वालियर, मध्य प्रदेश क्रिकेट
नाहर सिंह स्टेडियम फरीदाबाद, हरियाणा क्रिकेट
माधवराव सिंधिया स्टेडियम राजकोट, गुजरात क्रिकेट
सेक्टर 16 स्टेडियम चंडीगढ़, चंडीगढ़ क्रिकेट
नेहरू स्टेडियम पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट (बहुउद्देशीय)
विश्वविद्यालय स्टेडियम तिरुवनंतपुरम, केरल फुटबॉल (बहुउद्देशीय)
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली, दिल्ली बहुउद्देशीय
कीनन स्टेडियम जमशेदपुर, झारखंड फुटबॉल और क्रिकेट
सरदार पटेल स्टेडियम अहमदाबाद, गुजरात क्रिकेट
मोती बाग स्टेडियम वडोदरा, गुजरात क्रिकेट
शेर-मैं-कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट
सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर, राजस्थान क्रिकेट
गांधी खेल परिसर स्टेडियम अमृतसर, पंजाब वर्तमान में क्रिकेट के लिए प्रयुक्त
बाराबती स्टेडियम कटक, उड़ीसा क्रिकेट
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलौर, कर्नाटक क्रिकेट
विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम नागपुर, महाराष्ट्र क्रिकेट
लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम हैदराबाद, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट
ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई, महाराष्ट्र क्रिकेट
गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम नांदेड़, महाराष्ट्र क्रिकेट
किला स्टेडियम पलक्कड़, केरल फुटबॉल
दिलीप टिर्की स्टेडियम रांची, झारखंड हॉकी
बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची, झारखंड हॉकी
कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर, उड़ीसा हॉकी
महिंद्रा स्टेडियम मुंबई, महाराष्ट्र हॉकी
ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम लखनऊ, उत्तर प्रदेश हॉकी
दादाजी कोंडदेव स्टेडियम ठाणे, महाराष्ट्र फुटबॉल
गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना, पंजाब फुटबॉल
ग्रीनफील्ड स्टेडियम तिरुवनंतपुरम, केरल क्रिकेट

यह भी पढ़े: विश्व के प्रमुख खेल और उनके परिसरों की सूची

The post भारत के प्रमुख खेल स्टेडियमों (मैदानों) के नाम, स्थान एवं सम्बंधित खेलों की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों के नाम और उनके देश की सूची

$
0
0
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले टॉप 10 खिलाडियों की सूची

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाडी: (List of top 10 batsmen to score most centuries in ODI Cricket in Hindi)

एकदिवसीय क्रिकेट का इतिहास:

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट की शुरुआत 05 जनवरी 1971 को हुई थी। वनडे क्रिकेट का पहला मैच  मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुआ था। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों को “लिमिटेड ओवर इंटरनेशनल (एलओआई)” भी कहा जाता है, क्योंकि राष्ट्रीय टीमों के बीच सीमित ओवर के क्रिकेट मैच खेले जाते हैं। यह खेल मूल रूप से इंग्लैंड में विकसित हुआ था, जो अब दुनिया के कई देशों में खेला जाता है। जैसा की नाम से ही पता चल जाता है कि वनडे क्रिकेट का प्रारूप एक दिन का होता है, जिसमें दो राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के बीच प्रति टीम 50 ओवर की प्रतियोगिता होती हैं। अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में दोनों ही टीमों को एक-एक बार गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी का मौक़ा मिलता है।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट खेलने वाले देश:

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टीमों का एक दिवसीय दर्जा निर्धारित करती है। टेस्ट खेलने वाले 12 देशों को स्थायी एक दिवसीय दर्जा हासिल है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा अस्थायी रूप से अन्य टीमों को एक दिवसीय दर्जा देती है। नीचे एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट खेलने वाले देशों की सूची नीचे दी गई है:

एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट खेलने वाले देशों की सूची:

  • ऑस्ट्रेलिया (05 जनवरी 1971)
  • इंग्लैण्ड (05 जनवरी 1971)
  • न्यूज़ीलैंड (11 फ़रवरी 1973)
  • पाकिस्तान (11 फ़रवरी 1973)
  • वेस्टइंडीज़ (5 सितंबर 1973)
  • भारत (13 जुलाई 1974)
  • श्रीलंका (07 जून 1975)
  • ज़िम्बाब्वे (09 जून 1983)
  • बांग्लादेश (31 मार्च 1986)
  • दक्षिण अफ़्रीका (10 नवम्बर 1991)
  • आयरलैंड
  • अफ़ग़ानिस्तान

एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट के बारे में रोचक तथ्य: (Interesting Facts About ODI Cricket in Hindi)

  • एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक 49 शतक व 96 अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय खिलाडी सचिन तेंदुलकर  के नाम है।
  • पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के नाम एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक रन का भी रिकॉर्ड है। उन्होनें 463 मैंचो में 44.83 की औसत के साथ कुल 18426  रन बनाये है।
  • सचिन तेंदुलकर वनडे मैच में दोहरा शतक बनाने वाले प्रथम पुरुष खिलाड़ी हैं, यह उपलब्धि उन्होनें 24 फ़रवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी।
  • वनडे मैचों में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। उन्होंने 04 जुलाई 2006 को एमस्टलवीन में नीदरलैंड के विरुद्ध  नौ विकेट पर 443 रन बनाये थे।
  • वनडे मैचों में एक पारी में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के नाम है। ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम 2004 में श्रीलंका के विरुद्ध मात्र 35 रनों पर आल आउट हो गयी थी।
  • एक वनडे मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाई गई सर्वाधिक रन संख्या 872 है। साल 2006 में जोहांसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में यह रिकॉर्ड बना था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में चार विकेट पर 434 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका ने एक गेंद शेष रहते नौ विकेटों के नुकसान पर 438 रन बनाकर जीत मैच लिया था।
  • वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के गेंदबाज चमिंडा वास के नाम है। उन्होंने साल 2001-02 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 19 रन पर 8 विकेट हासिल किये थे। चमिंडा वास एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 08 विकेट लेने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
  • मुथैया मुरलीधरन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 341 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) मैचों में कुल 519 विकेट है।
  • एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डी विलियर्स के नाम है। उन्होंने 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मात्र 44 गेंद में 149 रनों की पारी खेलकर वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया था।
  • भारतीय खिलाडी रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने नवम्बर 2014 में श्रीलंका के विरुद्ध कोलकाता के ईडन गार्डन में महज 173 गेंदों पर 33 चौके और 9 छक्को की मदद से 264 रनों की पारी खेली थी, जो एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है।
  • रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले पहले विश्व के पहले बल्लेबाज है। रोहित ने नवम्बर 2014 में श्रीलंका के विरुद्ध 264 रन, नवम्बर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 209 रन और 13 दिसम्बर 2017 को श्रीलंका के विरुद्ध 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाडी:

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय खिलाडी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में कई बड़े-2 रिकार्ड्स कायम किए है, जिनको तोड़ने के लिए कई वर्षो तक खिलाडियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर आते है। उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में खेले गए 463 मैंचो में 44.83 की औसत के साथ 49 शतक लगाये है। उनके बाद दूसरा नंबर वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली का आता है, उनके नाम वनडे क्रिकेट में 35 शतक है। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से महज 16 शतक दूर है। विराट कोहली जिस तरह से वर्तमान समय में खेल रहे है, उनको देखकर लगता है कि वही एकलौते खिलाडी है जो सचिन तेंदुलकर द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाये गए सबसे ज्यादा 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाडियों की सूची में तीसरे नंबर पर आते है, उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 42.03 की औसत के साथ कुल 30 शतक है। इस सूची की खास बात यह है कि इसमें नंबर 1, 2 और 10 नंबर पर दो भारतीय खिलाड़ियों का नाम है। आइये देखते है टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में कौन-कौन शामिल है:-

एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले शीर्ष बल्लेबाजों की सूची:

खिलाडी का नाम कुल शतक देश
सचिन तेंदुलकर 49 भारत
विराट कोहली 35 भारत
रिकी पोंटिंग 30 ऑस्ट्रेलिया
सनथ जयसूर्या 28 श्रीलंका
हाशिम अमला 26 दक्षिण अफ्रीका
कुमार संगकारा 25 श्रीलंका
एबी डिविलियर्स 25 दक्षिण अफ्रीका
क्रिस गेल 22 वेस्टइंडीज
तिलकरत्ने दिलशान 22 श्रीलंका
सौरव गांगुली 22 भारत

इन्हें भी पढे: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची

नोट: इस पोस्ट में अंतिम संशोधन 18 अक्टूबर 2018 को किया गया है।

The post एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों के नाम और उनके देश की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची

$
0
0
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची | List of top 10 players who make fastest 10000 runs in odi cricket in hindi.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज: List of Top 10 batsmen to make fastest 10000 runs in ODI cricket in Hindi)

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया में स्थित विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मध्य 05 जनवरी 1971 को खेला गया था। जब वनडे क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, तब से लेकर अब तक क्रिकेट के इस प्रारूप में ढेरों कीर्तिमान रचे जा चुके हैं। इस प्रारूप ने विश्व को बहुत से बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने इस खेल को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 24 अक्टूबर 2018 को विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने 10000 वनडे रन पूरे करने का एक ओर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इसके साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 10 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होने अपने करियर की 205वीं पारी के दौरान इस उपलब्धि को हासिल किया। कोहली ने भारत के सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए सबसे तेजी से 10 हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है। सचिन ने 266 मैचों में 10,000 रन पूरे किए थे, वहीं कोहली ने 213 मैचों में यह उपलब्धि अपने नाम की है। कोहली ने पारियों के लिहाज से भी मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ा है। कोहली ने 205वीं पारी में 10,000 रन पूरे किए हैं, वहीं सचिन ने 259 पारियों में यह कारनामा किया था। विराट कोहली भारत की तरफ से 10000 रन पूरे करने वाले 5वें खिलाड़ी है। भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों में कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर (18,426), पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889) और महेंद्र सिंह धोनी (10143) आदि शामिल हैं।

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको उन 10 क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, यानी कि आप इस लिस्ट मे ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने सबसे कम मैचों में 10 हजार रन बनाने का कारनामा किया हैं। अब तक कुल 13 खिलाड़ियों ने वनडे इतिहास में 10 हजार रन बनाए हैं। इस सूची की खास बात यह है कि इसमें नंबर 1, 2, 3, 6 और 8 पर 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी शामिल है। तो आइए जानते हैं कौन हैं वो 10 खिलाड़ी जिनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है।

अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 10000 रन बनाने 10 बल्लेबाजों की सूची:

खिलाडी का नाम कुल पारी कुल मैच
विराट कोहली (भारत) 205 213
सचिन तेंदुलकर (भारत) 259 266
सौरव गांगुली  (भारत) 263 272
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 266 272
जैक कालिस (दक्षिण अफ्रीका) 272 286
महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 273 320
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 278 287
राहुल द्रविड़ (भारत) 287 309
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) 293 319
कुमार संगाकारा (श्रीलंका) 296 315

इन्हें भी पढे: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची

नोट: इस पोस्ट में अंतिम संशोधन 26 अक्टूबर 2018 को किया गया है।

The post एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

वर्ष 1973 से अब तक देवधर ट्रॉफी विजेताओ की सूची

$
0
0
देवधर ट्रॉफी का इतिहास और विजेताओ की सूची | Deodhar Trophy Winners in Hindi

देवधर ट्रॉफी सामान्य ज्ञान: (List of Deodhar Trophy Winners (1973-2018) in Hindi)

देवधर ट्रॉफी:

देवधर ट्रॉफी भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। देवधर ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट में 50 ओवर नॉक-आउट लिस्ट ए क्रिकेट प्रतियोगिता है। जिसका आयोजन हर साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा किया जाता है।

Quick Info about Deodhar Trophy in Hindi:
देश भारत
आयोजक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)
स्वरूप लिस्ट ए क्रिकेट
पहली प्रतियोगिता 1973-74
वर्तमान चैंपियन इंडिया ‘सी’ (सीजन 2018-19)
कुल टीम 3

देवधर ट्रॉफी का इतिहास:

इस प्रतियोगिता का नाम प्रो. डी. बी. देवधर के नाम पर रखा गया। डी.बी. देवधर को भारतीय क्रिकेट के ग्रैंड ओल्ड मैन के रूप में जाना जाता है। देवधर ट्रॉफी 1973-74 से हर साल आयोजित की जाती है। पहले यह 60 ओवर प्रति पारी की प्रतियोगिता थी, लेकिन 1980-81 से 50 ओवर प्रति पारी कर दी गई। देवधर ट्रॉफी प्रतियोगिता का पहला ख़िताब साउथ जोन की टीम ने जीता था। नॉर्थ जोन ने यह टूर्नामेंट सर्वाधिक 13 बार जीता है।

देवधर ट्रॉफी 2018-19:

साल 2018-19 में आयोजित देवधर ट्रॉफी लिस्ट ए क्रिकेट प्रतियोगिता है। यह इस प्रतियोगिता का 46वां संस्करण था। इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2018 के बीच हुआ था। इस साल देवधर ट्रॉफी प्रतियोगिता में इंडिया-ए, इंडिया-बी और भारत-सी की टीमों ने हिस्सा लिया था। 27 अक्टूबर 2018 को इंडिया-सी और इंडिया-बी के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडिया ‘सी’ ने इंडिया ‘बी’ को 29 रन से हराकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया। इस साल टूर्नामेंट में भारत-बी की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 199 रन बनाए जबकि भारत सी की तरफ से विजय शंकर ने सर्वाधिक 7 विकेट हासिल किए।

वर्ष 1973 से अब तक के देवधर ट्रॉफी विजेताओ की सूची:

वर्ष विजेता टीम
2018-19 इंडिया ‘सी’
2017-18 इंडिया ‘बी’
2016-17 तमिलनाडू
2015-16 इंडिया ‘ए’
2014-15 पूर्वी ज़ोन
2013-14 पश्चिम ज़ोन
2012-13 पश्चिम ज़ोन
2011-12
2010-11
2009-10
2008-09
2007-08
2006-07 पश्चिम ज़ोन
2005-06 उत्तर ज़ोन
2004-05 उत्तर ज़ोन
2003-04 पूर्वी ज़ोन
2002-03 उत्तर ज़ोन
2001-02 दक्षिण जोन
2000-01 दक्षिण जोन / मध्य क्षेत्र (संयुक्त)
1999-00 उत्तर ज़ोन
1998-99 मध्य क्षेत्र
1997-98 उत्तर ज़ोन
1996-97 पूर्वी ज़ोन
1995-96 उत्तर ज़ोन
1994-95 मध्य क्षेत्र
1993-94 पूर्वी ज़ोन
1992-93 पूर्वी ज़ोन
1991-92 दक्षिण जोन
1990-91 पश्चिम ज़ोन
1989-90 उत्तर ज़ोन
1988-89 उत्तर ज़ोन
1987-88 उत्तर ज़ोन
1986-87 उत्तर ज़ोन
1985-86 पश्चिम ज़ोन
1984-85 पश्चिम ज़ोन
1983-84 पश्चिम ज़ोन
1982-83 पश्चिम ज़ोन
1981-82 दक्षिण जोन
1980-81 दक्षिण जोन
1979-80 पश्चिम ज़ोन
1978-79 दक्षिण जोन
1977-78 उत्तर ज़ोन
1976-77 मध्य क्षेत्र
1975-76 पश्चिम ज़ोन
1974-75 दक्षिण जोन
1973-74 दक्षिण जोन

इन्हें भी पढे: 

The post वर्ष 1973 से अब तक देवधर ट्रॉफी विजेताओ की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

हॉकी विश्व कप विजेताओ के नाम आयोजन वर्ष व स्थल (1971 से अबतक)

$
0
0

हॉकी विश्व कप विजेताओ की सूची: (Hockey World Cup Winners List in Hindi)

हॉकी विश्व कप एक अंतर्राष्ट्रीय मैदानी हॉकी प्रतियोगिता है जिसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफ आई एच) द्वारा संचालित किया जाता है। हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता की शुरुआत 1971 में हुए थी। पहली दो प्रतियोगिता 2 वर्षों के अंतराल से आयोजित की गयीं, परन्तु बाद में इस अंतराल को चार वर्ष कर दिया गया। अतः अब इस प्रतियोगिता को 1975 के पश्चात से प्रति चार वर्षों में आयोजित किया जाता है। हॉकी विश्वकप 2014 में नीदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 6-1 से हराकर ख़िताब जीता था। आगामी विश्वकप 2018 का आयोजन भारत में होगा।

हॉकी से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य:

  • किसी एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा गोल का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। उसने 1982 में मुंबई में हुए विश्व कप में 38 गोल किए थे। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में 51 मैच जीते हैं, जो की एक विश्व कीर्तिमान है।
  • हॉकी विश्वकप में अभी तक २४ टीमें प्रतिभागी बनी हैं इनमें से केवल जर्मनी , भारत, नीदरलैंड और स्पेन ने प्रत्येक विश्वकप में हिस्सा लिया है।
  • सबसे ज्यादा बार विश्वकप पाकिस्तान ने (चार बार) जीता है।
  • भारत ने केवल एक विश्वकप वर्ष 1975 में जीता था।
  • भारतीय हॉकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद को “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है।
  • भारत ने वर्ष 1928 ई. ओलम्पिक खेलों में हॉकी का पहला स्वर्ण पदक जीता था।
  • हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है।
  • भारत ने अंतिम बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक वर्ष 1980 में मॉस्को में जीता था।

हॉकी विश्व कप विजेताओ के नाम, आयोजन वर्ष एवं मेजबान देश की सूची:

वर्ष मेजबान देश का नाम विजेता देश का नाम
2018 ओडि़शा, भारत
2014 हेग, नीदरलैंड ऑस्ट्रेलिया
2010 नई दिल्ली, भारत ऑस्ट्रेलिया
2006 मोंचेनग्लाडबाच, जर्मनी जर्मनी
2002 कुआलालम्पुर, मलेशिया जर्मनी
1998 उट्रेच,नीदरलैंड नीदरलैंड
1994 सिडनी, ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान
1990 लाहौर, पाकिस्तान नीदरलैंड
1986 लंदन, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
1982 मुंबई, भारत पाकिस्तान
1978 ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना पाकिस्तान
1975 कुआलालम्पुर, मलेशिया भारत
1973 आम्सटलवेन, नीदरलैंड नीदरलैंड
1971 बार्सिलोना, स्पेन पाकिस्तान

इन्हें भी पढे: फुटबॉल विश्व कप विजेताओ के नाम

The post हॉकी विश्व कप विजेताओ के नाम आयोजन वर्ष व स्थल (1971 से अबतक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेताओ के नाम, आयोजन वर्ष व स्थल की सूची

$
0
0
आईसीसी टी-20 विश्वकप विजेताओ की सूची | ICC T-20 World Cup Winners in Hindi

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेताओ की सूची: (ICC Twenty-20 World Cup Winners List in Hindi)

आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन आमतौर पर हर दो साल में किया जाता है और यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आयोजित किया जाता है। आईसीसी के दस पूर्ण सदस्य इसके लिए स्वत: क्वालीफाई कर जाते हैं। बाकी दो टीमें टी-20 क्वालीफायर मैचों के जरिए आती हैं। आईसीसी टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण 2007 में खेला गया था, जिसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। भारत ने पाकिस्तान को हराकर पहला आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप प्रतियोगिता का ख़िताब जीता था।

वर्ष 2007 के बाद से, छह आईसीसी विश्व टी-20 प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका है। वर्ष 2016 के आईसीसी टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में 03 अप्रैल 2016 से 8 मार्च के बीच हुआ था, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को हराकर 2016 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वेस्टइंडीज आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 की सबसे सफल टीम है, उन्होंने साल 2012 और 2016 यह टूर्नामेंट अपने नाम किया हैं। अब तक खेले गए सभी आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप के विजेताओं की सूची इस प्रकार है:-

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेताओ की सूची:

वर्ष विजेता आयोजन स्थल
2007 भारत जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
2009 पाकिस्तान लंदन, इंग्लॆंड
2010 इंग्लैंड ब्रिजटाउन, वेस्टइंडीज
2012 वेस्टइंडीज कोलम्बो, श्रीलंका
2014 श्रीलंका ढ़ाका, बग्लादेश
2016 वेस्टइंडीज कोलकाता, भारत
2020 टीबीसी मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया
2021 टीबीसी भारत

अंतिम संशोधन: 25 नवम्बर 2018

यह भी पढ़े:

The post आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेताओ के नाम, आयोजन वर्ष व स्थल की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).


आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप विजेताओं के नाम, आयोजन वर्ष व स्थल की सूची

$
0
0
ICC महिला टी-20 विश्वकप विजेताओ की सूची | Womens T-20 World Cup Winners

आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेताओ की सूची: (ICC Womens Twenty-20 World Cup Winners List in Hindi)

आईसीसी महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप है, जिसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आमतौर पर हर दो साल में किया जाता है। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण साल 2009 में खेला गया था, जिसका आयोजन इंग्लैंड में हुआ था। इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 6 विकेट से हराकर पहला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का ख़िताब जीता था।

आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी-20 की संक्षिप्त जानकारी (Quick Info about ICC Womens T20 World Cup):

प्रबंधक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)
प्रारूप टी-20
स्थापना 2009
अंतिम संस्करण 2018 (वेस्टइंडीज )
वर्तमान विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया (4 बार)

2018 आईसीसी महिला विश्व टी20 विश्व कप:

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2018 का आयोजन 09 से 24 नवंबर 2018 तक वेस्टइंडीज में किया गया था। इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया था। आईसीसी वुमेनस टी20 विश्व कप 2018 के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट जुलाई 2018 में नीदरलैंड में आयोजित किया गया था। बांग्लादेश और आयरलैंड दोनों ने क्वालीफायर में अपने संबंधित सेमीफाइनल मैच जीतकर महिला विश्व ट्वेंटी -20 टूर्नामेंट में अपना स्थान पक्का किया था। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल में 8 विकेट से हराकर महिला टी-20 विश्व कप 2018 का खिताब जीत लिया है। 24 नवंबर 2018 को सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट हराकर महिला टी-20 विश्व कप 2018 का खिताब जीता था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2018 टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया था।

महिला टी-20 विश्व कप से संबन्धित महत्वपूर्ण तथ्य:
  • ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 बार महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010, 2012, 2014 और 2018 में यह खिताब अपने नाम किया है।
  • ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी  मेग लैनिंग के नाम एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 257 रन बनाने का  रिकॉर्ड है।
  • इंग्लैंड की खिलाड़ी अन्या श्रुब्सोले (Anya Shrubsole) के नाम एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक 13 विकेट लेने का  रिकॉर्ड है।
  • वेस्टइंडीज ने साल 2018 में दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, इससे पहले साल 2010 में भी वेस्टइंडीज द्वारा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप होस्ट किया गया था।
  • ऑस्ट्रेलिया 2018 आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप की मौजूदा चैंपियन हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से आप वर्ष 2009 से अब तक आयोजित हुए सभी आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के विजेताओं के नाम, आयोजन वर्ष और स्थल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जानेंगे:-

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेताओ की सूची:

वर्ष विजेता मेजबान देश
2009 इंग्लैंड लंदन, इंग्लॆंड
2010 ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन, वेस्टइंडीज
2012 ऑस्ट्रेलिया कोलम्बो, श्रीलंका
2014 ऑस्ट्रेलिया ढ़ाका, बांग्लादेश
2016 वेस्ट इंडीज कोलकाता, भारत
2018 ऑस्ट्रेलिया नॉर्थ साउंड, वेस्टइंडीज
2020 ऑस्ट्रेलिया
2022 दक्षिण अफ्रीका

अंतिम संशोधन: 26 नवम्बर 2018

यह भी पढ़े:

The post आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप विजेताओं के नाम, आयोजन वर्ष व स्थल की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का इतिहास, विजेताओ के नाम एवं प्रारूप की सामान्य जानकारी

$
0
0
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेताओ की सूची | Syed Mushtaq Ali Trophy Winners in Hindi

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेताओ की सूची: (2010-2018): (List of Syed Mushtaq Ali Trophy Winners in Hindi)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी:

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भारत की एक घरेलू ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा किया जाता है। इसका नाम प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर सैयद मुश्ताक अली के नाम पर रखा गया है। जून 2016 में, बीसीसीआई ने घोषणा की कि चैंपियनशिप को खत्म कर दिया जाएगा और एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता से बदला जाएगा। महाराष्ट्र की टीम ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता है। गुजरात और बड़ोदा दोनों ही टीमों ने यह प्रतियोगिता सर्वाधिक 2-2 बार जीती है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का इतिहास:

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन पहली बार 2008-09 को किया गया था। वर्ष 2006-07 के सीज़न में बीसीसीआई ने अपनी स्वयं की राज्य संरचना शुरू की, जिसमें 27 रणजी टीमों को 5 ज़ोन्स में विभाजित करके अंतरराज्यीय टी-20 चैंपियनशिप का नाम बदलकर सईद मुश्ताक अली ट्राफी के रूप में फिर से शुरू किया। वर्ष 2009-10 के सीजन में इंदौर के महारानी उशाराजे ट्रस्ट क्रिकेट ग्राउंड में महाराष्ट्र ने फाइनल मुकाबले में हैदराबाद 19 से हराकर पहली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्रतियोगिता जीती थी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018 के विजेता:

यह इस सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्रतियोगिता का नौवां संस्करण है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी से 26 जनवरी 2018 तक हुआ था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर 26 जनवरी 2018 को खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 41 रनों से हराकर पहली बार खिताब पर कब्ज़ा किया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 153 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम सिर्फ 112 रन बनाकर आलआउट हो गयी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेताओ की सूची:

सत्र विजेता का नाम उप-विजेता का नाम
2017/18 दिल्ली राजस्थान
2016/17 ईस्ट ज़ोन सेंट्रल ज़ोन
2015/16 उत्तर प्रदेश बड़ौदा
2014/15 गुजरात पंजाब
2013/14 बड़ौदा उत्तर प्रदेश
2012/13 गुजरात पंजाब
2011/12 बड़ौदा पंजाब
2010/11 बंगाल मध्य प्रदेश
2009/10 महाराष्ट्र हैदराबाद

इन्हें भी पढ़े:

The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का इतिहास, विजेताओ के नाम एवं प्रारूप की सामान्य जानकारी appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्षों के नाम और कार्यकाल की सूची (1894 से 2019 तक)

$
0
0
अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्षों की सूची (1894-2018) | List of IOC Presidents in Hindi

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रमुख और कार्यकाल की सूची : [(List of International Olympic Committee Presidents in Hindi (1894 -2019)]

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) क्या है?

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है। इसका मुख्यालय लुसाने, स्विट्जरलैण्ड में स्थित है। वर्ष 2019 के अनुसार में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं।

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के बारें में संक्षिप्त जानकारी:

स्थापना 1894
मुख्यालय लुसाने, स्विट्ज़रलैण्ड
प्रकार खेल महासंघ
प्रथम अध्यक्ष डेमेट्रियस विकेलस (Demetrius Vikelas)
वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक (Thomas Bach)

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का इतिहास:

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन द्वारा 23 जून 1894 में की गई थी। यूनानी व्यापारी डेमेट्रियस विकेलस (Demetrius Vikelas) आईओसी के प्रथम अध्यक्ष बने थे। वह दो साल (1894–1896) तक इस पद पर कार्यरत रहे थे। आईओसी विश्व में आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन करता है। इस समिति द्वारा प्रत्येक चार साल में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल, शीतकालीन ओलम्पिक खेल और युवा ओलम्पिक खेल का आयोजन किया जाता है। आईओसी द्वारा प्रथम ग्रीष्मकालीन ओलंपिक साल 1896 में यूनान के एथेंस तथा पहला शीतकालीन ओलंपिक वर्ष 1924 में फ्रांस के चेमोनिक्स (Chamonix) में आयोजित किया था। साल 1992 तक ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन दोनों ओलंपिक खेल एक ही वर्ष में आयोजित किए जाते थे।

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष 2019:

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक (Thomas Bach) है। उन्हें 10 सितंबर 2013 को ब्यूनस आयर्स में आयोजित आईओसी के 125वें सत्र में जैक्स जैक्स रोगे के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष कार्यकारी बोर्ड के प्रमुख होते हैं जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारी सँभालते हैं। आईओसी कार्यकारी बोर्ड में अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष और 10 अन्य आईओसी सदस्य शामिल होते हैं। बोर्ड के सदस्यों का चुनाव आईओसी सत्र में गुप्त मतपत्र द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें: विश्व के देश और उनके राष्ट्रीय खेलों की सूची

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्षों की सूची: (1894-2019)

नाम कार्यकाल (पदावधि)
पियरे डे कोबेर्टिन (Pierre de Coubertin) (1896–1925)
हेनरी डी बैलेट-लैटोर (Henri de Baillet-Latour) (1925–1942)
सिगफ्रिड एडस्ट्रॉम (Sigfrid Edström) (1942–1952)
एवरी ब्रुंडेज (Avery Brundage) (1952–1972)
लॉर्ड किलानिन (Lord Killanin) (1972–1980)
जुआन एंटोनियो समरंच (Juan Antonio Samaranch) (1980–2001)
जैक्स रोगे (Jacques Rogge) (2001–2013)
थॉमस बाक (Thomas Bach ) (2013 से अब तक)

अंतिम संशोधन-28 मई 2019

The post अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्षों के नाम और कार्यकाल की सूची (1894 से 2019 तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों (प्रशिक्षकों) की सूची वर्ष 1985 से 2019 तक

$
0
0
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं की सूची (1985-2018) | Dronacharya Award in Hindi

द्रोणाचार्य पुरस्कार के बारे में जानकारी: (1985-2019): (Name of Dronacharya Awards Winners in Hindi)

द्रोणाचार्य पुरस्कार क्या है?

द्रोणाचार्य पुरस्कार युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक खेल कोचिंग पुरस्कार है। यह सम्मान हर साल ऐसे जानेमाने कोचों (प्रशिक्षकों) को दिया जाता है, जिन्होंने सफलतापूर्वक खिलाडिय़ों या टीमों को प्रशिक्षित किया, जिसकी वजह से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन सफलता हासिल की है।

Quick Info About Dronacharya Awards in Hindi:

पुरस्कार का वर्ग खेल
स्थापना वर्ष 1985
पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये
कुल विजेता 110 (2019 तक)
प्रथम विजेता भलाचंद्र भास्कर भागवत, ओम प्रकाश भारद्वाज, ओ. एम. नाम्बियार (1985)
आखिरी विजेता (2019) मर्जबान पटेल, रामवीर सिंह खोखर, संजय भारद्वाज, विमल कुमार, संदीप गुप्ता, मोहिंदर सिंह ढिल्लन

द्रोणाचार्य पुरस्कार का इतिहास:

द्रोणाचार्य पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी। यह पुरस्कार गुरु द्रोण के नाम पर रखा गया है, जिसे अक्सर “द्रोणाचार्य” या “गुरु द्रोण” कहा जाता है, जो कि प्राचीन भारत के संस्कृत महाकाव्य महाभारत का एक पात्र है। वह उन्नत सैन्य युद्ध के स्वामी थे और कौरव और पांडव राजकुमारों को सैन्य कला और एस्ट्रस (दिव्य शस्त्र) में उनके प्रशिक्षण के लिए शाही राजनेता के रूप में नियुक्त किया गया था। इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता भालचंद्र भास्कर भागवत (कुश्ती), ओम प्रकाश भारद्वाज (मुक्केबाजी), और ओ एम. नांबियार (एथलेटिक्स) थे, जिन्हें 1985 में सम्मानित किया गया था। आमतौर पर हर साल अधिकतम 5 प्रशिक्षकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार में मिलने वाली राशि:

भारत सरकार के द्वारा पहले राजीव गाँधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड सहित देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों में दी जाने वाली पुरस्कार राशि 5 लाख रुपए थी। लेकिन भारत सरकार द्वारा 2017 में यह राशि 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 7 लाख 50 हजार रुपए कर दी गई है। द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत अब 07 लाख 50 हजार रुपए नकद, एक कांस्य की प्रतिमा, प्रमाण पत्र और औपचारिक पोशाक प्रदान की जाती है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2019 विजेता:

मर्जबान पटेल (हॉकी – लाइफ टाइम), रामवीर सिंह खोखर (कबड्डी – लाइफ टाइम), संजय भारद्वाज (क्रिकेट – लाइफ टाइम), विमल कुमार (बैडमिंटन), संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस), मोहिंदर सिंह ढिल्लन (एथलेटिक्स) को अपने अपने खेलों में खिलाडिय़ों को तैयार करने और उनके अभूतपूर्ण योगदान के लिए द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुना गया है।

वर्ष 1985 से 2019 तक द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं की सूची:

वर्ष सम्मानित प्रशिक्षकों के नाम सम्बंधित खेल
1985 भलाचंद्र भास्कर भागवत रेसलिंग
1985 ओम प्रकाश भारद्वाज मुक्केबाज
1985 ओ. एम. नाम्बियार एथलेटिक्स
1986 देश प्रेम आज़ाद क्रिकेट
1986 रघुनंदन वसन्त गोखले चेस
1987 गुरू हनुमान रेसलिंग
1987 गुरचरण सिंह क्रिकेट
1988 कोई पुरस्कार नहीं
1989
1990 रमाकान्त अचरेकर क्रिकेट
1990 सय्यद नईमुद्दीन फुटबॉल
1990 ए. रमाणा राव वॉलीबॉल
1991 कोई पुरस्कार नहीं
1992 कोई पुरस्कार नहीं
1993 कोई पुरस्कार नहीं
1994 इलियास बाबर एथलीट
1995 श्याम सुंदर राव वॉलीबॉल
1995 करण सिंह एथलीट
1996 विल्सन जोन्स बिलियर्ड और स्नूकर
1996 पाल सिंह संधू वेट लिफ्टिंग
1997 जोगिंदर सिंह सैनी एथलीट
1998 जी. एस. संधू मुक्केबाजी
1998 हरगोबिन्द सिंह संधू एथलीट
1998 बहादुर सिंह चौहान एथलीट
1999 केनेथ ओवन बोसेन एथलीट
1999 हवा सिंह मुक्केबाजी
1999 अजय कुमार सिरोही वेटलिफ्टिंग
2000 एस एम आरिफ बैडमिंटन
2000 गुड़ियाल सिंह भंगू हॉकी
2000 भूपेंद्र धवन पॉवरलिफ्टिंग
2000 गोपाल पुरुषोत्तम फड़के खो खो
2000 हंसा शर्मा वेटलिफ्टिंग
2001 माइकल फेरेरिया बिलियर्ड और स्नूकर
2001 सनी थॉमस निशानेबाज
2002 महाराज कृष्ण कौशिक हॉकी
2002 रेणू कोहली एथलीट
2002 होमी मोतीवाला याचिंग
2002 ई. प्रसाद राव कबड्डी
2002 जसवंत सिंह एथलीट
2003 सुखचैन चीमा रेसलिंग
2003 रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज एथलीट
2003 अनूल कुमार बॉक्सिंग
2003 राजिंदर सिंह जूनियर हॉकी
2004 सीरस पोंछा स्कॉश
2004 अरविन्द सवुर बिलियर्ड और स्नूकर
2004 सुनीता शर्मा क्रिकेट
2005 इस्माइल बैग रोइंग
2005 महा सिंह राव रेसलिंग
2005 बलवान सिंह कबड्डी
2005 एम. वेणु मुक्केबाज
2006 कोनेरू अशोक चेस
2006 दामोदरन चंद्रलाल मुक्केबाजी
2006 आर. डी. सिंह एथलेटिक्स
2007 जगदीश सिंह मुक्केबाजी
2007 जगमिंदर सिंह रेसलिंग
2007 संजीव कुमार सिंह आर्चरी
2007 जी. ई. श्रीधरन वॉलीबॉल
2008 कोई पुरस्कार नहीं
2009 जयदेव बिष्ट मुक्केबाजी
2009 पुलेला गोपीचंद बैडमिन्टन
2009 एस. बलदेव सिंह हॉकी
2009 सतपाल सिंह रेसलिंग
2010 सुभाष अग्रवाल बिलियार्ड्स और स्नूकर
2010 अजय कुमार बंसल हॉकी
2010 कप्तान चांदरूप रेसलिंग
2010 एके कुट्टी एथलेटिक्स
2010 ल. इबोमचा सिंह मुक्केबाजी
2011 देवेंदर कुमार राठौड़ जिम्नास्टिक
2011 कुंतल कुमार रॉय एथलेटिक्स
2011 रामफल रेसलिंग
2011 इनुकरथु वेंकटेश्वर रॉय मुक्केबाजी
2011 राजिंदर सिंह जूनियर हॉकी
2012 जसविंदर सिंह भाटिया एथलेटिक्स
2012 सुनील दबास कबड्डी
2012 बीआई फर्नांडेज मुक्केबाजी
2012 भवानी मुख़र्जी टेबल टेनिस
2012 वीरेंदर पूनिया एथलेटिक्स
2012 सत्यपाल सिंह एथलेटिक्सखंड-चिह्न
2012 हरेंद्र सिंह हॉकी
2012 यशवीर सिंह रेसलिंग
2013 पूर्णिमा महतो आर्चरी
2013 नरेंदर सिंह सैनी हॉकी
2013 महावीर सिंह मुक्केबाजी
2013 राज सिंह रेसलिंग
2013 केपी थॉमस एथलेटिक्स
2014 गुरचरण गोगी जुडो
2014 जोस जैकब रोइंग
2014 एन. लिंगप्पा एथलेटिक्स
2014 गणपति मनोहरण मुक्केबाजी
2014 महाबीर प्रसाद रेसलिंग
2015 निहार अमीन तैराकी
2015 अनूप सिंह रेसलिंग
2015 हरबंस सिंह एथलेटिक्स
2015 नवल सिंह एथलेटिक्सखंड-चिह्न
2015 स्वतंत्र राज सिंह मुक्केबाजी
2016 सागर मल धायल मुक्केबाजी
2016 एस. प्रदीप कुमार तैराकी
2016 बिश्वेश्वर नंदी जिम्नास्टिक
2016 महावीर सिंह फोगाट रेसलिंग
2016 नागपुरी रमेश एथलेटिक्स
2016 राजकुमार शर्मा क्रिकेट
2017 आर. गाँधी एथलेटिक्स
2017 हीरा नन्द कटारिया कबड्डी
2017 जी. एस. एस. वी. प्रसाद बैडमिंटन
2017 ब्रिज भूषण मुक्केबाजी
2017 पी. ए. राफेल हॉकी
2017 संजोय चक्रवर्ती शूटिंग
2017 रोशन लाल रेसलिंग
2018 सुबेदार चेनंदा अचैया कुट्टप्पा मुक्केबाज़ी
2018 विजय शर्मा भारोत्तोलन
2018 ए. श्रीनिवास राव टेबल टेनिस
2018 सुखदेव सिंह पन्नू एथलेटिक्स
2018 क्लैरेंस लोबो हॉकी (लाइफ टाइम)
2018 तारक सिन्हा क्रिकेट (लाईफटाइम)
2018 जीवन कुमार शर्मा जुडो (लाईफटाइम)
2018 वी.आर. बीडु एथलेटिक्स (लाईफटाइम)
2019 मर्जबान पटेल हॉकी (लाइफ टाइम)
2019 रामवीर सिंह खोखर कबड्डी (लाइफ टाइम)
2019 संजय भारद्वाज क्रिकेट (लाईफटाइम)
2019 विमल कुमार बैडमिंटन
2019 संदीप गुप्ता टेबल टेनिस
2019 मोहिंदर सिंह ढिल्लन एथलेटिक्स

इन्हें भी पढ़ें: राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2017 के विजेताओं की सूची

The post द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों (प्रशिक्षकों) की सूची वर्ष 1985 से 2019 तक appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

विश्व के प्रमुख खेल स्टेडियमों (मैदानों) के नाम एवं उनके स्थान की सूची

$
0
0
विश्व के प्रमुख खेल स्टेडियम (मैदान) | List of Sports Stadiums in World in Hindi

विश्व के प्रमुख खेल मैदानों की सूची (List of Famous Sports Stadiums of the World in Hindi)

विश्व के विभिन्न देशों में कई प्रकार के खेल खेले जाते है। भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक आस्था है। क्रिकेट सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया में सबसे ज्यादा खेला जाना वाला खेल है तथा पूरी दुनिया में इसके प्रशंसक मौजूद है। यूँ तो आजकल हर छोटे-बड़े मैच का प्रसारण टेलीविजन पर होने लगा है लेकिन क्रिकेट स्टेडियम में जाकर मैच देखने का एक अलग ही रोमांच है, इसलिए आज आप इस लेख में विश्व में प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय खेल के मैदान (स्टेडियमों) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। आइये जानते है विश्व का कौन-सा खेल मैदान कहाँ पर स्थित है:-

विश्व के प्रमुख खेल मैदान (स्टेडियमों) की सूची:

भारत के प्रमुख स्टेडियम

ईडन गार्डन्स कोलकाता, पश्चिम बंगाल
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलौर, कर्नाटक
अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद, आंध्र प्रदेश
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई, महाराष्ट्र
ग्रीन पार्क कानपुर, उत्तर प्रदेश
ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम दिल्ली
डा. डी. वाय. पाटील स्टेडीयम मुंबई, महाराष्ट्र
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली
बाराबती स्टेडियम कटक, उड़ीसा
बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची, झारखंड

बांग्लादेश के प्रमुख स्टेडियम

बांग्लादेश राष्ट्रीय स्टेडियम ढाका
शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम ढाका
खान शाहब उस्मान अली स्टेडियम फातुल्लाह
शेख अबू नासर स्टेडियम खुलना

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्टेडियम

एडिलेड ओवल एडिलेड
मेलबोर्न क्रिकेट स्टेडियम मेलबोर्न
मर्रारा क्रिकेट स्टेडियम डार्विन
टेल्स्ट्रा डोम मेलबोर्न
वाका क्रिकेट स्टेडियम पर्थ
द गाबा ब्रिसबेन
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सिडनी
बैलेरीव ओवल होबार्ट

पाकिस्तान के प्रमुख स्टेडियम

गद्दाफी स्टेडियम लाहौर
इकबाल स्टेडियम फैसलाबाद
राष्ट्रीय स्टेडियम कराची

इंग्लैंड के प्रमुख स्टेडियम

हेडिंग्ले लीड्स
लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम सेंट जॉन्स वुड, लंदन
ओवल केनिंग्टन, लंदन
रोज बाउल साउथेम्प्टन
ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर
सोफिया गार्डन कार्डिफ

दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख स्टेडियम

वांडरर्स स्टेडियम जोहानसबर्ग
सेंचुरियन पार्क सेंचुरियन
किंग्समेड स्टेडियम डरबन
सेंट जॉर्ज पार्क पोर्ट एलिजाबेथ
विलोमोउर पार्क बेनोनी
न्युलैंड्स केप टाउन

श्रीलंका के प्रमुख स्टेडियम

पी. सारा ओवल कोलंबो
पलेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कैंडी
आर० प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो
रंगीरी डंबुला इंटरनेशनल स्टेडियम दांबुला
गैले इंटरनेशनल स्टेडियम गाले

वेस्टइंडीज के प्रमुख स्टेडियम

सबीना पार्क किंग्स्टन
क्वीन पार्क ओवल पोर्ट ऑफ स्पेन
वॉरेन पार्क बस्सेटेरे

न्यूजीलैंड के प्रमुख स्टेडियम

हैगली ओवल क्राइस्टचर्च
सेडन पार्क हैमिल्टन
सैक्सटन ओवल नेल्सन
बेसिन रिजर्व वेलिंगटन

जिम्बाब्बे के प्रमुख स्टेडियम

बुलावायो एथलेटिक क्लब बुलावायो
हरारे स्पोटर्स क्लब हरारे
कुईंस स्पोटर्स क्लब बुलावायो

संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख स्टेडियम

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम शारजाह
शेख जायेद स्टेडियम अबूधाबी

आयरलैंड के प्रमुख स्टेडियम

कैसल एवेन्यू डबलिन
मलाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड मलाहिड़े
सिविल सेवा क्रिकेट क्लब ग्राउंड बेलफास्ट
ब्रेड क्रिकेट क्लब ग्राउंड मघेरामासन

इन्हें भी पढ़ें: विश्व के प्रमुख देश और उनके राष्ट्रीय खेलों की सूची

The post विश्व के प्रमुख खेल स्टेडियमों (मैदानों) के नाम एवं उनके स्थान की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

Viewing all 134 articles
Browse latest View live


<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>